जमशेदपुर के सिदगोड़ा में युवक पर धारदार हथियार से हमला, TMH में भर्त

Spread the love

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के पास रविवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सिदगोड़ा के विद्यापति नगर निवासी अभिषेक गिरी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात कुछ युवकों ने अभिषेक गिरी पर चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

मामले में अमित सिंह, अभिषेक सिंह, ऋतिक सिंह और डेप्पू पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस ने अब तक आरोपियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि घायल युवक का उपचार जारी है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।