कोरोना लहर के बीच मना चैत्र नवरात्रि व रामनवमी पर्व,नौ कन्याओं का पूजन भी किया गया

Spread the love

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-दावथ प्रखंड क्षेत्र के दावथ, कोआथ,मालियाबाग,बभनौल, सहित कई गांवों व मंदिरों में चैत्र नवरात्रि पर्व का समापन बुधवार को हो गया। कोरोना कहर के बीच राम नवमी व चैत्र नवरात्रि पर्व मनाया गया। हालांकि सरकारी गाइडलाइन के मद्देनजर प्रशासन ने रामनवमी त्योहार पर प्रतिवर्ष निकलने वाले शोभायात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी।इसलिए प्रखंड में कही भी जूलूस नही निकाला गया। मंदिरों के बंद रहने से लोग घरों में रामनवमी का त्यौहार मनाएं। इसे लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की नजर प्रखंड के सभी प्रसिद्ध मंदिरों पर रही। मंदिरों के पुजारियों को भी प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया था। कि किसी भी हाल में गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिरों में आम लोगों द्वारा पूजन या कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। वही दावथ में माँ काली के प्रांगण में वार्षिक पूजा में कुछ ही भक्तों नजर आए।आचार्य पंडित मिथलेश दुबे के द्वारा पूजा पाठ व हवन वैदिक मंत्रों के साथ कराया गया। पूजन के बाद नौ कन्याओं को पूजन भी किया गया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रामनवमी के दिन ही भगवान राम ने राजा दशरथ के घर जन्म लिया था। रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने के साथ हवन भी किया जाता है। कहते हैं कि रामनवमी के दिन हवन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मौके अनिल पासवान,प्रदीप पण्डित, राजू पाल, गोरख साह, इंद्रजीत कुमार, मंटू कुमार, विष्णु शर्मा, लालबाबू, कुमार,विकास कुमार, छोटू कुमार,राजू महतो,उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *