झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालय को लेकरय उपायुक्त ने परीक्षा केन्द्रो का किया निरिक्षण

Spread the love

झारखंड:-  19 सितंबर को झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में आज उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के द्वारा जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्र जैसे- काशी साहू कॉलेज, सरायकेला, NIT आदित्यपुर, GOV पॉलिटेक्निक कॉलेज गम्हरिया एवं न्यू कलोनी उत्कृमित उच्य विद्यालय आदित्यपुर का निरिक्षण किया। इस क्रम में उपायुक्त ने सभी केन्द्रो में संधारित की गई विधी व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने काशी साहू कॉलेज में बेंचो का सफाई एवं केंद्र में मजिस्ट्रट की संख्या बढ़ाने, न्यू क्लोनी उतक्रमिक उच्य विद्यालय आदित्यपुर में बारेक़ेटिंग कर पुलिस टीम एवं मजिस्ट्रेशट को डिपुट करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कदाचार मुक्त एवं अच्छे वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु सभी चयनित पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर कार्य करने के निदेश दिए।

उपायुक्त ने कहा झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा कल 19 सितंबर को जिले के 22 केंद्रों में कुल 9734 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उपायुक्त ने कहा परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है उन्होंने कहा केंद्रों में विद्यालय के प्राचार्य/ प्रधानाध्यापक को केंद्राधीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में सांख्यिकी दंडाधिकारी/ वरीय दंडाधिकारी/ पैट्रोलिंग मजिस्ट्रेट सह उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों में परीक्षा प्रारंभ से लेकर अंत तक के लिए वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति तथा परीक्षा कंद्र के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे का संधारण किया गया है।

ज्ञात हो की उपायुक्त ने निदेशानुसार वरीय पदाधिकारीगण के द्वारा जिले के अन्य परीक्षा केन्द्रो का निरिक्षण कर परीक्षा केन्द्रो पर की गई तैयारीयों का जायजा लिया गया है। तथा सभी केंद्रधीक्षकों को परीक्षा के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने एवं केंद्र में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेशट एवं पुलिस पदाधिकारी को शांतिपूर्ण एवं अच्छे वाता वर्ण में परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

निरिक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला खरसावां श्री राम कृष्णा कुमार, समान्य शाखा उप समहर्ता श्रीमती प्रियंका सिंह, अंचलाधिकारी गम्हरिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी SMPO नंदन उपाध्याय एवं अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *