रोहतास:उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोकआस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ संपन्न

Spread the love

बिक्रमगंज:- बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर 11 नवम्बर की सुबह दूसरे अर्घ के साथ आस्था का छठ महापर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई। छठ पूजन के दूसरे दिन भगवान सूर्य भास्कर को अर्घ देने के लिए घाटों हजारों व्रती सूर्य देव की निकलने की प्रतीक्षा करते भी दिखे। जिसके बाद उदीयमान सूर्य देव के निकलते ही छठव्रती तलाब, नहर व नदी में डुबकी लगा अर्घ देकर प्रसाद ग्रहण कर अपनी पूजा संपन्न की। दूसरी तरफ छठ घाटों तहत बिक्रमगंज , धावां , काशी घाट , चित्रगुप्त कॉलोनी छठ घाट, तेंदुनी ,धनगाई , नोनहर सहित धारुपुर घाट को  लोगों ने आकर्षण रूप में सजाया था ।  वही काराकाट प्रखंड क्षेत्र के देव मार्कण्डेय ,  रघुनाथपुर , संसार डिहरी , चिकसील , कुरुर , जयश्री , मोथा छठ पूजा के तालाबों और नदियों में छठ की छटा काफी अदभुत देखी गयी । जहां तक सुरक्षा का सवाल है उसमें भी अनुमंडल प्रशासन ने कोई कोर कसर नही छोड़ा । अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के वरीय अधिकारियों ने छठ पूजा घाटों का निरीक्षण करते रहे । पुलिस की भी तैनाती की गई है।

नासरीगंज (रोहतास)त्याग, आस्था, विश्वास व संस्कार का महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं का सैलाब छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ पड़ा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार की शाम व सप्तमी तिथि गुरुवार की सुबह छठ घाट लोगों से गुलजार रहा। छठ घाटों पर दोपहर बाद से डाला छठ पर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं व उनके परिवार के सदस्यों का जमघट लगने लगा। व्रती महिला व पुरुषों ने कमरभर पानी मे प्रवेश कर अस्ताचलगामी(डूबते) व उदीयमान(उगते) सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र, परिवार और कुल के मंगल की कामना की। नगर के थानामोड छठ घाट, मानिकचंद घाट व पयहारी जी कुटिया घाट समेत इटिम्हा नहर, महादेवा नहर, सवारी नहर, कैथी नहर आदि घाटों पर उत्सव सा माहौल रहा। इस महापर्व में छठी मइया के साथ भगवान भास्कर की भी आराधना की गई। चार दिनों तक चले इस महापर्व के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। क्या बच्चे, क्या बूढ़े सब आस्था के रंग में ढले हुए थे। छठ के गीतों ने भी पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया था। पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान छठ व्रतियों की सहायता के साथ ही उन्हें अर्घ्य का दूध, दातुन व चाय आदि उपलब्ध कराया गया था। इन दौरान घाटों तक आने वाले मार्गो की साफ-सफाई कर रंगोली बना एवं लाइटों से सजाया गया था। घाटों का जायजा लेने बीडीओ मो०जफर इमाम, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार व नपं के ईओ जुल्फिकार अली प्यामी ने कई छठ घाटो का निरीक्षण किया। वहीं गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया।

दिनारा(निज प्रतिनिधि)भक्ति, उपासना एवं लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ गुरुवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया।इसी के साथ छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास की समाप्ति हुई।श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान भास्कर की आराधना की और अर्घ्य आर्पित किया।

लोगों में छठ महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।गुरुवार तड़के ही लोग घाट पहुंचे और सूर्योदय का इंतजार किया।घाटों के इर्द-गिर्द का नजारा छठ मईया के गीतों से वातावरण गुंजायमान होता रहा।लोगों ने छठ मईया और भगवान भास्कर से सुख-समृद्धि की कामना की।तालाबों के छठ घाटों पर पानी में खड़े होकर व्रतियों ने भगवान भास्कर की आराधना की,उसके बाद अर्घ्य दिया।इससे पहले शुक्रवार शाम को अस्तचलगमी सूर्य को अर्घ्य देकर भक्तों ने पूजा-अर्चना की।चार दिवसीय छठ पर्व पर एक तरफ छठी मइया की महिमा गायी जाती है तो दूसरी ओर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।विद्वानों की मानें तो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यह पूजा होती है।षष्ठी तिथि को शुक्र की तिथि माना जाता है,और शुक्र की अधिष्ठात्री स्वयं मां जगदंबिका हैं।इस वजह से छठ माता कहा जाता है।और उनके मंगल गीत गाकर उनकी आराधना की जाती है।और यह पर्व संतान की मंगल कामना से जुड़ा हुआ है,इस वजह से भगवान भास्कर से भी संबंधित हो जाता है।चूंकि सूर्य कालपुरुष के पंचम भाव के स्वामी हैं।पंचम भाव संतान, विद्या, बुद्धि आदि भावों का कारक माना जाता है।

इसलिए इस दिन भगवान सूर्य की पूजा कर संतान की प्राप्ति व संतान से संबंधित याचनाओं की पूर्ति के लिए सूर्य की आराधना की जाती है।छठ महापर्व में समस्त ऋतु फल अर्पित किए जाते हैं और संकल्प के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

नोखा (रोहतास)महापर्व छठ के अवसर पर नगर परिषद नोखा में सूर्य मंदिर पोखरे पर और नोखा प्रखंड के सभी गांव में महा पर्व संम्पन्न  हो गया । नगर परिषद नोखा द्वारा सूर्य  मंदिर पोखरे पर व्रतियों  की सुविधा का ख्याल रखा गया। 5 गोताखोर को रखा गया ।चलन्त  शौचालय की व्यवस्था की गई। छठ पर्व को रात्रि में ही पूरी घाट की सफाई सफाई कर्मियों ने कर डाली ।नगर परिषद एवं सूर्य मंदिर कमेटी के सदस्य व्रतियों की  सुविधा में लगे रहे। वही कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, वीडियो रामजी पासवान घाटों का निरीक्षण करते हुए दिखाई दिए। विधि व्यवस्था को देखते हुए पुलिस इंस्पेक्टर उदय नारायण सिंह थानाध्यक्ष  राजेश कुमार ने महिला पुलिस के साथ निरीक्षण करते रहे।  जे अंकुर गगन सत्यनरायन, संजय कुमार , सूर्य  मंदिर पर बिधि व्यबस्था  देखते हुए नजर आए । व्रतियों की सेवा के लिए न्यू फ्रेंड्स क्लब स्टेशन रोड सहित कई संगठनों ने चाय और दातुन की व्यवस्था कराई। नोखा नगर परिषद एवं नोखा प्रखंड के हथिनी , पचपोखरी , बराव , मेयारी , लिलारी, सहित नोखा प्रखंड के सभी गांव में आकर्षक तरीके से सजाया गया। व्रतियों  की सारी सुविधा का ध्यान रखा गया। मौके पर  सिसिरिता पंचायत में अभय कुमार द्वारा फलों का वितरण किया गया।नौहट्टा/रोहतास। प्रखंड के छठ घाट में शांतिपूर्वक गुरुवार को संपन्न हुआ छठ व्रत में स्थानीय प्रशासन की रही मुस्तैदी।  जानकारी हो कि यदूनाथ पुर थाना क्षेत्र के छठ घाटों पर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने अपने दल बल के साथ तथा चुटिया थाना क्षेत्र में चुटिया थाना अध्यक्ष मंगल सिंह की अगुवाई में तो वही नौहट्टा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा की अगुवाई में घाटों की सुरक्षा व विधि व्यवस्था का निरीक्षण निरंतर किया जाता रहा। वही प्रखंड क्षेत्र में स्थित एसएसबी ने पूरी रात क्षेत्र का भृमण करते नजर आए। रात्रि में रुकने वाले छठ घाटों पर स्थानीय समाजसेवी व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आय। प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य ने बताया कि सभी घाटों को निरीक्षण किया गया साथ ही जहां ज्यादा पानी था उस घाट पर आपातकालीन सुविधा के लिए अतिरिक्त नाव , नाविक तथा गोताखोर की व्यवस्था किया गया था। ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *