हिन्दूपीठ ने वनवासी कल्याण केंद्र के नगर कार्य प्रमुख व हिन्दूपीठ के संरक्षक रहें प्रणय दत्त जी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर किया नमन

Spread the love

प्रणय दत्त जी हमारे प्रेरणा के स्रोत थें- अरुण सिंह

जमशेदपुर (संवाददाता ):-वनवासी कल्याण केंद्र के क्षेत्र (झारखंड-बिहार) नगर कार्य प्रमुख और आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक 61 वर्षीय प्रणय दत्त का निधन पिछले वर्ष 30मई की रात रांची स्थित मेडिका अस्पताल में निधन हो गया था। स्वर्गीय प्रणय दत्ता जी हिन्दूपीठ जमशेदपुर के संरक्षक भी थे। उनके निधन पर हिन्दूपीठ परिवार के लोग भी काफी मर्माहत हैं।

हिन्दूपीठ परिसर में सदस्यों ने दिवंगत पुण्यात्मा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजली दी। हिन्दूपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रणय दत्त जी हमारे प्रेरणा के स्रोत थे। हिन्दूपीठ परिवार से प्रणय जी का आत्मीय संबंध था। उनका जाना हिन्दू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने आदिवासी कल्याण केंद्र के माध्यम से देश भर के और खासकर झारखंड में जनजातियों के लिए शिक्षा और सामाजिक उन्नति के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया।
आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जमशेदपुर महानगर संघचालक वी नटराजन जी,गुहा राम जी, जमशेदपुर के पूर्व प्रचारक शिवा जी,जमशेदपुर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सौनथालिया भाजपा जमशेदपुर के अमिताभ सेनापति के साथ-साथ स्वर्गीय प्रणय दत्त जी की माता जी ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दिया।

मौके पर हिन्दू पीठ के विजय अग्रवाल,सोमनाथ सिंह प्रकाश दूवे,राहुल सिंह,उज्वल सिह, और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *