शनिवार को .2 डिग्री घटा है जमशेदपुर का तापमान

Spread the love

रांची : रांची मौसम विभाग की ओर से दी गयी सूचना के अनुसार शनिवार को जमशेदपुर का तापमान .2 डिग्री घटा है. शुक्रवार की सुबह 10 बजे जो अपडेट जारी किया गया था उसके हिसाब से अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री था. इसी तरह से शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री बताया गया है. शुक्रवार को सुबह के तापमान से .2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी थी. हो सकता है शनिवार को भी तापमान में और गिरावट देखने को मिले. राजधानी रांची की बात करें तो वहां का तापमान 39.7 डिग्री पर है. डालटेनगंज का तापमान 43.4 डिग्री पर और बोकारो 42.5 डिग्री पर है.

गोड्डा जिले का तापमान है सबसे अधिक

झारखंड राज्य की बात करें तो गोड्डा जिले का तापमान सबसे अधिक है. शनिवार को गोड्डा जिले का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री मापा गया है. इसी तरह से देवघर का 42.7 डिग्री, चतरा का 40.3 डिग्री, गढ़वा का 42.7 डिग्री, गिरिडीह का 41.3 डिग्री और खूंटी जिले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री पर है. पश्चिमी सिंहभूम जिले का तापमान 42.6 डिग्री, सिमडेगा का 41.3 डिग्री, पलामू जिले के 43.1 डिग्री, रामगढ़ का 41.5 डिग्री है. साहिबगंज जिले का तापमान राज्य भर से सबसे कम है. यहां का तापमान शनिवार को 36.8 डिग्री मापा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *