वोटिंग से पहले इंडी गठबंधन को बढ़ा झटका, झामुमो छोड़ आजसू में शामिल हुए महेश्व

Spread the love

न्यूज़भारत20 डेस्क/आदित्यपुर:-  सुबह में लोकसभा चुनाव के लिए सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के लिए वोटिंग होना है, लेकिन वोटिंग से कुछ वक्त पहले इंडी गठबंधन को बढ़ा झटका लगा है। झामुमो जिला उपाध्यक्ष महेश्वर महतो झामुमो को छोड़ आजसू में शामिल हो गए है। रविवार की शाम आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने आदित्यपुर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें आजसू का पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। पत्रकारों से रूबरू महेश्वर ने कहा की वे काफी दिनों तक झामुमो का झंडा निस्वार्थ भाव से ढोने का काम किया लेकिन इसके बदले उन्हें केवल अपमान मिला। वर्तमान मुख्यमंत्री जात पात की राजनीति में लिप्त है और कुर्मी महतो की उपेक्षा कर रहे है। इसलिए आज तय किया की अपने पुराने घर आजसू में शामिल होकर आदरणीय सुदेश महतो जी के हाथो को मजबूत करेंगे और कुर्मियों को अपमानित करने वाला दल को लोकसभा के साथ साथ आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे। कहा की आगामी चुनाव में भाजपा और आजसू का संयुक्त रूप से देश और राज्य में सरकार बनेगी। जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा की महेश्वर महतो के घर वापसी की है। आजसू उनका पुराना घर रहा है यहां कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया जाएगा। मौके पर सत्यनारायण महतो उर्फ माकुड महतो, सुषेण महतो, विकास महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *