न्यूजभारत20 डेस्क/न्यू दिल्ली:- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आधी रात को सड़कों पर उतरीं और रिंग रोड के पास हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वह इस कार्य का उद्घाटन करने के लिए यहां आई हैं और जनता से किए गए वादों को समय पर पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार देर रात बाहरी रिंग रोड पर पहुंचीं, जहां समयपुर बादली पुलिस स्टेशन के सामने सड़क का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने इंजीनियरों और ठेकेदारों से बातचीत की और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।



