जमशेदपुर। कलाकार इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वेस्टर्न डांस वर्कशॉप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। 08 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित इस विशेष वर्कशॉप में बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वेस्टर्न डांस की विभिन्न शैलियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।


वर्कशॉप का संचालन नृत्य प्रशिक्षक एवं समन्वयक श्री नीरल हेम्ब्रम के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को नृत्य की तकनीकों के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति के महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत कराया।
इस वर्कशॉप में सयंतिका, राज, रेशमी, सृष्टि, बृष्टि, रेयांशी, शिवानी, तृषा, नायशा, अंकृता, भाव्या, पायल, कोमल, अक्षिता, विहाना, पीहू, अर्पिता, सायन, श्रीनिका, शिविका, अर्पिता एवं काव्या सहित कई प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को “सर्वश्रेष्ठ वर्कशॉप परफॉर्मर पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी इस प्रकार हैं:
🏆 बाल वर्ग – बृष्टि मंडल
🏆 कनिष्ठ वर्ग – सृष्टि मंडल
🏆 वरिष्ठ वर्ग – सयंतिका कर्मकार
कार्यक्रम के दौरान कलाकार इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं संस्थापक ने श्री नीरल हेम्ब्रम को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं सफल आयोजन के लिए धन्यवाद-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर निदेशक ने कहा कि कलाकार इंस्टीट्यूट बच्चों की कला, संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य करता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली विशेष आर्ट वर्कशॉप की भी घोषणा की, जिसके माध्यम से बच्चों को अपनी कलात्मक प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कलाकार इंस्टीट्यूट ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

