नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अधीर रंजन चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, मौजूदा राजनीतिक हालात और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।


दोनों नेताओं ने कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत पर जोर दिया। बातचीत में जनसरोकार के मुद्दों को प्राथमिकता देकर पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर सहमति बनी। बैठक के बाद आलमगीर आलम ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा की भावना आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए।
इस मौके पर आलमगीर आलम के पोते आहिल आलम भी मौजूद रहे। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस की एकजुटता का संकेत माना जा रहा है।

