ट्रंप का दावा: भारतीय जहाजों पर ईरान ने किया ड्रोन हमला, अमेरिकी सेना ने नाकाम की साजिश

Spread the love

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ईरान ने ड्रोन हमला करने की कोशिश की, जिसे अमेरिकी बलों ने पूरी तरह विफल कर दिया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर साफ किया कि यह हमला अमेरिका ने नहीं बल्कि ईरान ने किया था और इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।

यह बयान ऐसे समय आया है जब ओमान की खाड़ी में हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई। भारत ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए विदेश मंत्रालय के जरिए दो बार अमेरिकी राजदूत को तलब किया। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को अपना रवैया तुरंत बदलना चाहिए और संभावित समझौते को लेकर मीडिया में लीक हुई शर्तें वास्तविक मसौदे से मेल नहीं खातीं।

बताया जा रहा है कि सिर्फ चार दिनों में तीन जहाजों पर हमले हो चुके हैं। 8 जून को पलाऊ के झंडे वाले टैंकर मैरीवेक्स पर हमला हुआ था जिसमें सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित निकाले गए। दो दिन बाद टैंकर सेटेबेलो पर हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई, और गुरुवार को तीसरे टैंकर जलवीर को निशाना बनाया गया जिसपर 20 भारतीय क्रू सवार थे।