जमशेदपुर: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

जमशेदपुर में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालु अपने साथ नदी और अन्य जलस्रोतों से जल लेकर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

मंदिर परिसर में पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं में पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

भीड़ को देखते हुए कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई। स्वयंसेवकों ने लोगों को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने में सहयोग किया। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार सिंह ने बताया कि सुबह से ही मंदिरों में काफी भीड़ रही।

इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे। देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और पूरा क्षेत्र शिव भक्ति में डूबा रहा।