चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से अक्टूबर में रेल परिचालन प्रभावित, 6 ट्रेनें रद्द

Spread the love

रेलवे न्यूज: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में अक्टूबर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। सुरक्षा और विकास से जुड़े इस कार्य को लेकर मंडल से गुजरने वाली आठ यात्री ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इनमें छह ट्रेनें रद्द रहेंगी, एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जबकि एक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार, 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 और 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसकी वापसी सेवा 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 9 और 11 अक्टूबर को नहीं चलेगी। 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर और 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

वहीं, 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस 12 अक्टूबर और 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

13351 धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना होगी। 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 या NTES से ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।