जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय बने IIBM-जाकिर हुसैन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ग्रुप के मुख्य संरक्षक

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को IIBM और जाकिर हुसैन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ग्रुप में मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। संस्थान के निदेशक डॉ. रोहित सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

संस्थान का 48वां वार्षिक समारोह पटना के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद, शिक्षक, संस्थान के पदाधिकारी और मंडल के सदस्य शामिल हुए। सरयू राय ने पटना साइंस कॉलेज से भौतिकी में MSc की पढ़ाई की है।

समारोह के दौरान संस्थान के भविष्य के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पटना के खुसरूपुर में नया एकीकृत शैक्षणिक कैंपस बनाने पर सहमति बनी। इस कैंपस में रोजगार से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

संस्थान की ओर से पैरामेडिकल साइंस के नए कोर्स शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और रोजगारपरक शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

संस्थान के महानिदेशक प्रो. रोहित सिंह ने कहा कि अनुभवी लोगों को संस्थान से जोड़ने से भविष्य की योजनाओं को बेहतर दिशा मिलेगी। नए कैंपस और पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।