कोडरमा: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के लोकाई गांव से नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले का सामने आया है। यहां 17 वर्षीय लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने कोडरमा सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोकाई गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी पिता अरविंद मोदी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वहीं, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

