जमशेदपुर: झमाझम बारिश से बदला मौसम, अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट

Spread the love

जमशेदपुर। शनिवार को झमाझम बारिश के बाद शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और करीब साढ़े 11 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री की कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इसका असर जमशेदपुर में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कम दबाव का असर 14 सितंबर तक बना रह सकता है। इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।