जमशेदपुर: चर्च स्कूल बेलडीह में नर्सरी-एलकेजी एडमिशन की तैयारी, 25 सितंबर से मिलेंगे फॉर्म

Spread the love

जमशेदपुर: चर्च स्कूल, बेलडीह में सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी और एलकेजी में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराने और जमा करने की तिथियां जारी कर दी हैं। नर्सरी के फॉर्म 25 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक और एलकेजी के फॉर्म 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक मिलेंगे। अभिभावक सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक स्कूल के गेट नंबर-1 स्थित कैश काउंटर से फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म की कीमत 300 रुपये निर्धारित की गई है।

नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच होना चाहिए। वहीं एलकेजी के लिए जन्म तिथि 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच निर्धारित की गई है।

दोनों कक्षाओं के भरे हुए आवेदन फॉर्म 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक सुबह 8 बजे से 11:30 बजे के बीच जमा किए जाएंगे। स्कूल की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करने वाले अभिभावकों को उसका प्रिंट निकालकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कैश काउंटर पर जमा करना होगा।

स्कूल प्रबंधन ने बताया है कि छुट्टी के दिनों में कैश काउंटर बंद रहेगा। नामांकन के लिए लॉटरी की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। स्कूल की ओर से बाद में इसकी जानकारी दी जाएगी। अभिभावकों को आवेदन की निर्धारित तिथियों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।