घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Spread the love

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में शैक्षणिक, जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Empowering Pharmacists for a Healthier Future” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट की सामाजिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों से परिचित कराना तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, कुलपति प्रो. (डॉ.) ब्रज मोहन पाट पिंगुआ, कुलसचिव डॉ. नीत नैना, स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य सुधांशु शांडिल्य, मुख्य अतिथि डॉ. सुंदर लाल मार्डी और विशेष अतिथि जितेंद्र सिंह देव समेत शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने PPT प्रस्तुति, लघु नाटिका, गीत और नृत्य के माध्यम से स्वास्थ्य एवं फार्मेसी से जुड़े विषयों पर जागरूकता संदेश दिया। टीबी, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस, जेनेरिक मेडिसिन और ड्रग एब्यूज जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने Pharmacy Oath लेकर अपने पेशे के प्रति ईमानदारी, जिम्मेदारी और सेवा-भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

प्राचार्य सुधांशु शांडिल्य ने फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, शोध और कौशल विकास पर ध्यान देने की सलाह दी। मुख्य अतिथि डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने सुरक्षित दवा उपयोग और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को महत्वपूर्ण बताया।

कुलसचिव डॉ. नीत नैना ने शिक्षा को समाज की जरूरतों से जोड़ने, जबकि कुलपति प्रो. (डॉ.) ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने शोध एवं नवाचार पर जोर दिया। कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने विद्यार्थियों से ज्ञान, कौशल और रचनात्मक सोच के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। राष्ट्रीय गान और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।