सरायकेला: जिले में कई थाना और ओपी प्रभारियों का फेरबदल, नए पदस्थापन का आदेश जारी

Spread the love

सरायकेला: जिले में कई थाना और ओपी प्रभारियों का फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सोनू कुमार को राजनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजनगर के वर्तमान थाना प्रभारी विपुल ओझा को तिरुलडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार का तबादला करते हुए उन्हें सीनी ओपी प्रभारी बनाया गया है।

खरसावां में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को चौका थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं कांड्रा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर नरसिंह मुंडा को दलभंगा ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा विनोद तिर्की को कांड्रा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने को कहा गया है।