जमशेदपुर: जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, निशांत कुजूर ने जीता दोहरा खिताब

Spread the love

जमशेदपुर: जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीन दिनों तक चले योनेक्स सनराइज झारखंड स्टेट मिनी (अंडर-11) और सब-जूनियर (अंडर-13) बैडमिंटन टूर्नामेंट सह सेलेक्शन ट्रायल 2026 का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में बोकारो की इशानवी आर्य ने खिताब अपने नाम किया। गिरीडीह की ट्विंकल कुमारी उपविजेता और पूर्वी सिंहभूम की रिधिमा बनर्जी तीसरे स्थान पर रहीं। गर्ल्स डबल्स में धनबाद की दिव्यांशी प्रकाश और नंदिता गोप की जोड़ी विजेता बनी, जबकि गिरीडीह की स्नेहा प्रिया और ट्विंकल कुमारी की जोड़ी उपविजेता रही।

अंडर-11 बॉयज सिंगल्स में साहिबगंज के तन्मय कुमार चैंपियन बने। लोहरदगा के साद खान रनर-अप और सिमडेगा के अरुष नाग तीसरे स्थान पर रहे। बॉयज डबल्स में धनबाद के आर्यन कुमार और राजवीर महतो ने खिताब जीता, जबकि रांची के वैभव सिंह और विकर्ष विनोभा की जोड़ी उपविजेता रही।

अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में रांची की प्रेरणा शोमे ने रोमांचक फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब हासिल किया। गिरीडीह की काश्वी कृष्णा उपविजेता और दुमका की निशा मरांडी तीसरे स्थान पर रहीं। गर्ल्स डबल्स में काश्वी कृष्णा और धनबाद की प्रियंका की जोड़ी विजेता बनी, जबकि निशा मरांडी और पाकुड़ की याश्ना श्री उपविजेता रहीं।

अंडर-13 बॉयज सिंगल्स में निशांत कुजूर ने खिताब जीता। रवि प्रकाश उपविजेता और मनप्रीत प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। बॉयज डबल्स में लोहरदगा के निशांत कुजूर और सत्यांश राज केशरी की जोड़ी विजेता बनी, जबकि रांची के अंश कुमार पंडित और सिरिल साहू उपविजेता रहे। निशांत कुजूर ने सिंगल्स और डबल्स दोनों में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में दोहरा खिताब हासिल किया।