दीपावली की तस्वीरों में 200 साल पुराना शाही पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नो

Spread the love

भोपाल: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दीपावली पर सोशल मीडिया में साझा की गई अपनी तस्वीरों को लेकर विवादों में घिर गई हैं। तस्वीरों में उनके गले में भोपाल के नवाब परिवार की करीब 200 साल पुरानी खानदानी धरोहर से जुड़ा एक पेंडेंट नजर आ रहा है। इस पेंडेंट पर कुरान की आयत ‘आयत-उल-कुर्सी’ उकेरी होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता अब्बास हफीज ने आपत्ति जताई है। उन्होंने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजा है।

अब्बास हफीज के अनुसार, यह पेंडेंट भोपाल के शाही परिवार की बेगमों की धार्मिक विरासत से जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि कुरान की आयत को फैशन स्टेटमेंट के रूप में इस्तेमाल करना मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। उन्होंने करीना से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया से हटाने और इस मामले में खेद जताते हुए माफी मांगने की मांग की है।

हफीज ने कहा कि कुरान की आयत को छूने और पढ़ने से जुड़े धार्मिक नियम एवं मर्यादाएं हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात कही। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका निजी मामला है और कांग्रेस पार्टी का इससे कोई आधिकारिक संबंध नहीं है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, करीना ने तस्वीरों में नवाब परिवार की करीब 200 साल पुरानी कलगी के साथ 30 कैरेट का पन्ना पहना था, जिस पर आयत-उल-कुर्सी उकेरी गई है।