आदित्यपुर: वार्ड 20 में गणेश पूजा पंडाल का मेयर संजय सरदार ने किया उद्घाटन

Spread the love

आदित्यपुर। वार्ड 20 स्थित श्रीराम बॉयज क्लब श्रीश्री गणेश पूजा कमेटी की ओर से आयोजित गणेश पूजा के लिए तैयार किए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पूजा कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर वार्ड 20 के पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, भाजपा नेता सावन गुप्ता और पूजा कमेटी के अध्यक्ष रोहित कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने गणेश पूजा की तैयारियों को लेकर कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान पूजा कमेटी के सदस्य राहुल गुप्ता, सागर मोहंती, अनुज महतो, साहिल सोनकर, राजा बंगाली, राजू, अनूप, गोपाल पोद्दार, सुमित जायसवाल, राजेश सोनकर, प्रिंस पासवान, मोहित, दीपक, रोहित जायसवाल, साहिल साव, शुभम, ऋषि, इमरान, जय और विजय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कमेटी की ओर से गणेश पूजा को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। पंडाल उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में गणेश पूजा को लेकर उत्सव का माहौल बन गया है।