Saraikela News: फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सरायकेला में बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी. फार्मा) पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड सरकार के चांसलर पोर्टल के माध्यम से इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नामांकन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।


महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जानकारी देते हुए बताया कि फार्मेसी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपने संस्थान के विकल्प के रूप में उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सरायकेला का चयन कर सकते हैं।
उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सरायकेला फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली से अनुमोदित एक प्रतिष्ठित संस्थान है। संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों का मार्गदर्शन, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।
महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार बी. फार्मा पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए फार्मास्यूटिकल उद्योग, अस्पताल एवं क्लिनिकल फार्मेसी, अनुसंधान एवं विकास, गुणवत्ता नियंत्रण, गुणवत्ता आश्वासन, दवा विपणन, नियामक कार्यों तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर रोजगार और करियर के अवसर उपलब्ध हैं।
संस्थान की एक विशेषता यह भी है कि यहां की पाठ्यक्रम शुल्क (कोर्स फीस) अन्य कई निजी कॉलेजों की तुलना में अपेक्षाकृत कम है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सफल करियर की दिशा में कदम बढ़ाएं।

