एग्रिको-गोलमुरी सड़क हादसे के बाद नो-एंट्री व्यवस्था पर सवाल, AJSU ने भारी वाहनों के पास की जांच की मांग की

Spread the love

जमशेदपुर में एग्रिको-गोलमुरी मुख्य सड़क पर हुए सड़क हादसे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। इस मामले में AJSU पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

अप्पू तिवारी ने कहा कि एग्रिको-गोलमुरी मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए नो-एंट्री व्यवस्था लागू है। इसके बावजूद हादसे में शामिल हाईवा वाहन इस मार्ग पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हाईवा चालक ने नो-एंट्री पास दिखाया था। ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि पास किस विभाग या अधिकारी ने जारी किया था।

उन्होंने पास जारी करने की प्रक्रिया की भी जांच करने की मांग की है। साथ ही यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की कि किस वाहन को अनुमति दी गई, किस अधिकारी ने पास जारी किया और उसकी वैधता कितने समय की थी।

अप्पू तिवारी ने कहा कि नो-एंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन होना चाहिए और हादसे के लिए जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।