कोसी नदी में नाव हादसा, महिलाएं और बच्चे नदी की तेज धारा में बहे, मचा कोहराम

Spread the love

सुपौल : सरायगढ़ क्षेत्र के चिकनी गांव के पास मंगलवार को कोसी नदी में दर्दनाक नाव हादसा हो गया। मूंग तोड़ने के लिए खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव अचानक नदी के बीचोंबीच पलट गई। इस हादसे के बाद नाव में सवार कई महिलाएं और बच्चे तेज धारा में बह गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण रोजमर्रा की तरह नाव से नदी पार कर खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई और लोग पानी में गिर पड़े। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों की मदद से कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन को सूचना दे दी गई है और राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमों को अलर्ट किया गया है.