चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गांधीकीता गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी तथा खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को गांधीकीता गांव स्थित सरकारी तालाब के पास एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें मृतकों की पहचान इया सिंकू और उनकी पत्नी रोजवती उर्फ रोयो सिंकू के रूप में हुई।
मृतक की पुत्रवधू शीला सिंकू के लिखित आवेदन पर कुमारडुंगी थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने **विजय गगराई उर्फ रोडो गगराई, गिरधारी कोंडाकेल उर्फ मुकुल उर्फ

