जमशेदपुर। चित्रांश महापरिवार, मानगो की ओर से बुधवार, 11 नवंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कार्यालय के सामने, उलीडीह थाना के समीप आयोजित समारोह में कायस्थ समाज के तीन हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना, आरती और हवन किया गया। इसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बिरादरी भोज का आयोजन किया गया। ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों और गायकों ने शानदार गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।
मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
समारोह में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
आयोजन की मुख्य सलाहकार समिति में कनकलता श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद किशोर सिन्हा, ओम प्रकाश शरण, डॉ. अंजनी कुमार और डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव शामिल रहे। रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव एवं कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर संजय वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रीति सिन्हा, संजीव सिन्हा, पवन कुमार, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अनमोल किशोर, निर्मल कुमार सिन्हा, विष्णु प्रसाद सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, अजय कुमार श्रीवास्तव, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, विशाल परासर, अमृत राज सिन्हा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। तीन हजार से अधिक लोगों की भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिय

