गारू-मारोमार पथ पर दर्दनाक हादसा, टेंपो से गिरने पर वृद्ध महिला की मौत

Spread the love

झारखंड के लातेहार जिले के गारू-मारोमार पथ पर रविवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान राजकलिया देवी के रूप में हुई है, जो सुरकुंभी गांव की निवासी थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकलिया देवी सरकारी राशन लेकर टेंपो से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक टेंपो से गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।