जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में साहित्यिक संस्था ‘हुलास’ द्वारा रविवार (17 मई 2026) को एक भव्य कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। तपती गर्मी के बावजूद आयोजित इस कार्यक्रम में काव्य की मधुरता और संवेदनाओं ने उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती वंदना से हुई, जिसकी प्रस्तुति विजय नारायण सिंह बेरुका ने दी। संस्था का परिचय पूर्व अध्यक्ष धनपत चावला ने कराया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्यामल सुमन ने की।
इस अवसर पर हरिकिशन चावला, श्यामल सुमन, विजय नारायण सिंह ‘बेरुका’, दीपक वर्मा दीप, जय प्रकाश पाण्डेय, धनपत चावला तथा अजय मुस्कान ने अपनी-अपनी रचनाओं का प्रभावशाली काव्य-पाठ किया।
कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, संवेदना और सामाजिक सरोकारों के विविध रंग देखने को मिले। अजय मुस्कान, जय प्रकाश पाण्डेय और दीपक वर्मा ‘दीप’ की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को खासा प्रभावित किया, वहीं विजय नारायण सिंह ‘बेरुका’ और धनपत चावला की रचनाओं ने गहरी छाप छोड़ी।
अध्यक्षीय संबोधन में श्यामल सुमन ने साहित्य को समाज की आत्मा बताते हुए कविता की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश पाण्डेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपक वर्मा ‘दीप’ द्वारा प्रस्तुत किया गया।
साहित्य प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल और यादगार बना दिया। यह कार्यक्रम शहर की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ।

