झारखंड में पांच IPS अधिकारियों को जल्द मिल सकती है नई जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को भेजा प्रस्ताव

Spread the love

झारखंड: झारखंड में नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे पांच IPS अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इन अधिकारियों की तैनाती से संबंधित प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया है। गृह विभाग की मंजूरी मिलने के बाद नई पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

इन पांच अधिकारियों में से कुछ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से झारखंड लौट चुके हैं। इनमें IG राकेश बंसल और SP हरिलाल चौहान शामिल हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद दोनों अधिकारी नई जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे थे।

पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में IG स्तर के राकेश बंसल, DIG स्तर के आनंद प्रकाश, SP स्तर के हरिलाल चौहान, निधि द्विवेदी और पीयूष पांडेय के नाम शामिल हैं। गृह विभाग की मंजूरी के बाद तय होगा कि किस अधिकारी को कौन-सी जिम्मेदारी दी जाएगी।

झारखंड पुलिस में फिलहाल कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। इनमें ADG स्पेशल ब्रांच, IG ACB, IG ट्रेनिंग, DIG पर्सनल और SP STF जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा DIG बजट का पद भी 31 अगस्त के बाद रिक्त होने वाला है। ZAP-3 के कमांडेंट का पद भी महत्वपूर्ण रिक्तियों में शामिल है।

अब गृह विभाग की मंजूरी के बाद अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।