आदित्यपुर में टाटा मोटर्स की अधिकृत डीलर जेएमए स्टोर्स ने 8 भारी व्यावसायिक वाहनों की दी डिलीवरी

Spread the love

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित Tata Motors की अधिकृत डीलर जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने आज 8 भारी व्यावसायिक वाहनों की डिलीवरी की। यह वाहन मेसर्स ईनु श्री और किशन राज फर्म को सौंपे गए।

डिलीवरी के तहत टाटा मोटर्स के नवीनतम व्यावसायिक मॉडल सिग्ना 5532 एस वाहन ग्राहकों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर एक छोटा समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के सीईओ अशोक कुमार एवं बोकारो प्रबंधक विजय कुमार ने संयुक्त रूप से ग्राहकों को वाहनों की चाबी सौंपी।

कार्यक्रम में जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें यार्ड इंचार्ज जयशंकर, कैलाश राय, रमन कुमार, सेल्स अधिकारी तौकीर, देवाशीष घोष एवं कार्मिक प्रबंधक सुनील कुमार पांडेय प्रमुख रूप से शामिल थे।

समारोह में टाटा मोटर्स के टेरिटरी सेल्स मैनेजर दीपक काडु मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक व्यावसायिक वाहन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।