जमशेदपुर: शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2014 से कार्यरत मुरली अकादमी द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 अक्टूबर 2026 से विशेष सपोर्ट क्लास शुरू की जाएगी। अकादमी के अनुसार, इस पहल का विशेष उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पढ़ाई में अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता रखने वाले विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।


मुरली अकादमी की ओर से बताया गया कि विशेष सपोर्ट क्लास में विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई, विषयवार कक्षाओं और प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। कक्षाओं का संचालन A/8, आउटर रोड, बागुनहातु, जमशेदपुर में शाम 4 बजे से 7 बजे तक प्रतिदिन किया जाएगा। अकादमी के अनुसार, विद्यार्थियों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा और मासिक शुल्क में 25 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग और हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
यहां कक्षा 5वीं से 10वीं तथा 11वीं और 12वीं के Arts, Commerce एवं Science के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं संचालित होंगी। इसके अलावा Allied Health Sciences और Medical Entrance Preparation के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
अकादमी के अनुसार, Dresser, DMLT, DOT, ANM, GNM, B.Sc. Nursing, Post Basic Nursing, D. Pharma, NEET और अन्य मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
मुरली अकादमी का कहना है कि पहल का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी योग्य विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शैक्षणिक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराना है। अकादमी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है।

