जमशेदपुर: बेल्डीह क्लब कर्मचारियों को 19% बोनस, ₹29,295 से ₹59,873 तक मिलेगा भुगतान

Spread the love

जमशेदपुर: बेल्डीह क्लब प्रबंधन और होटल कैंटीन रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच मंगलवार शाम बोनस समझौता हुआ। समझौते के तहत बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को इस वर्ष 19 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। कर्मचारियों को न्यूनतम ₹29,295 और अधिकतम ₹59,873 तक बोनस राशि मिलेगी।

समझौते पर बेल्डीह क्लब के चेयरमैन डीबी सुंदर रमम, सेक्रेटरी वरुण बजाज, ज्वाइंट सेक्रेटरी आयान लहरी, ट्रेजरर विशाल अग्रवाल और एएम मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह तथा यूनियन कमेटी सदस्य एसके जुल्फिकार अली, सिद्धार्थ शंकर दास और अजीत सिंह ने हस्ताक्षर किए।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन डीबी सुंदर रमम और यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि बेल्डीह क्लब जमशेदपुर के प्रमुख क्लबों में शामिल है और इसका संचालन टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्लब के विकास में कर्मचारियों और यूनियन का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने बताया कि क्लब में नई लाइब्रेरी, जिम, चिल्ड्रन कॉर्नर और पार्किंग एरिया समेत कई विकास कार्य चल रहे हैं। यूनियन अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्लब अपनी पहचान और मजबूत करेगा। उन्होंने कर्मचारियों और यूनियन की ओर से क्लब के विकास में लगातार सहयोग का आश्वासन दिया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस समझौता संपन्न हुआ।