जमशेदपुर: चर्च स्कूल बेल्डीह के प्रांगण में दो दिवसीय अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘कांकविस्टाडोर 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष आयोजन की थीम नेतृत्व, नई खोज, रणनीति, प्रतिस्पर्धा और विजय पर केंद्रित रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था।


कार्यक्रम की शुरुआत बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च के पादरी रेवरेंड मनोज चरण के नेतृत्व में प्रार्थना से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, मानद सचिव अविनाश कुमार दास, प्रधानाचार्या एस्तर मोहंती और उप-प्रधानाचार्या प्रोमिला जोशुआ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
प्रधानाचार्या एस्तर मोहंती ने प्रतिभागी विद्यार्थियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल के गायक दल ने संगीत प्रस्तुति भी दी।
प्रतियोगिता में शहर के छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुल दस अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में कुणाल सारंगी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय कुलगीत के साथ हुआ। छात्र श्रेयस कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

