जमशेदपुर में इन दिनों अलग-अलग इलाकों में सांप दिखने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कभी सड़क पर तो कभी घर के आसपास सांप मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। बुधवार रात करीब 10:30 बजे क्रोमा के पास एक बड़ा अजगर दिखाई देने से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई।


जानकारी के अनुसार, अजगर एक ऊंचे पेड़ पर छिपा हुआ था। अचानक पेड़ पर बड़े सांप को देखकर आसपास के लोग वहां जुटने लगे। धीरे-धीरे मौके पर भीड़ बढ़ गई। लोगों की हलचल और शोर बढ़ने पर अजगर पेड़ से नीचे उतर आया और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अजगर के फोटो और वीडियो भी बनाए।
अजगर को पकड़ने के लिए कुछ लोग उसके करीब जाने के बजाय समझदारी दिखाते हुए स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में अजगर की तलाश शुरू की।
काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित कब्जे में लेकर मौके से हटाया गया। अजगर के पकड़े जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना के दौरान लोगों से सांप के पास नहीं जाने और विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील की गई।

