जमशेदपुर: शारदीय नवरात्र के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन सिदगोड़ा स्थित फूड प्लाजा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से कलश स्थापना के साथ पूजनोत्सव का शुभारंभ किया गया। कमिटी के महासचिव धर्मेश कुमार झा ने मुख्य कलश की स्थापना की। इसके साथ ही मैथिल समाज के लोगों ने 25 कलश स्थापित किए। धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।


पूजन कार्यक्रम में पंडित गोविंद झा, दामोदर झा, अनिल मिश्र, प्रमोद झा, विपिन झा, रविन्द्र मिश्र और श्रेष्ठ नंद झा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मां भगवती जगदंबा की आराधना के साथ चारों पहर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। इसके अलावा अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ भी प्रारंभ हुआ, जो अगले दिन संध्याकाल तक जारी रहने की जानकारी दी गई।
जमशेदपुर का मैथिल समाज शारदीय नवरात्र को मिथिलांचल की परंपराओं के अनुसार दस दिनों तक पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव से मनाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। कलश स्थापना के साथ ही इस वर्ष के नवरात्र उत्सव की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कर्ण, संयोजक राजेश कुमार झा और दिलीप झा, सह कोषाध्यक्ष चंद्रभाल झा, श्यामा कांत ठाकुर तथा वरीय कार्यकारी अध्यक्ष सदाशिव झा, प्रमोद मिश्रा और मिथिलेश मिश्र मौजूद रहे।
इसके अलावा सहायक महासचिव चंदन मिश्रा, मिथिलेश झा, गोपालजी चौधरी, विलास झा, मनोज दास, हरेराम चौधरी, अरुण कुमार, कौशलेंद्र दास, केडी रंजन, बैजू मिश्रा, हरेराम झा, आनंद मिश्र, पूरन झा, सतनीजी मिश्र, विपिन झा, निवास झा, रमणजी झा, गणपति झा, आर्यन कुमार, प्रकाश कुमार, जयप्रकाश, अंकित झा और शिवम् कर्ण सहित सौ से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे।

