जमशेदपुर: DBMS करियर एकेडमी में बुधवार को ट्रैफिक सेफ्टी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। Interact Club और Rotary Club of Jamshedpur के संयुक्त आयोजन में करीब 125 छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्रों को ट्रैफिक नियमों, हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित सड़क व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई।


विशेषज्ञों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम में DSP Traffic Jamshedpur नीरज कुमार और Tata Motors Head of Safety राहुल वाडिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी और रोजमर्रा के उदाहरणों के जरिए दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए।
छात्रों को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल सड़क सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
सड़क सुरक्षा को बताया सामूहिक जिम्मेदारी
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल अध्यक्ष गीता मोहंदास द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। प्राचार्य सोमा बनर्जी ने पौधे भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य की पहल पर किया गया।
इस दौरान छात्रों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह खुद सुरक्षित रहे और सड़क पर दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे।

