जमशेदपुर: टाटा स्टील में जेसीसीएम की छह डिविजनल परिषदों का पुनर्गठन, प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

Spread the love

जमशेदपुर: टाटा स्टील ने संयुक्त परामर्श प्रबंधन परिषद (जेसीसीएम) के तीन-स्तरीय ढांचे में बदलाव करते हुए छह डिविजनल परिषदों का पुनर्गठन किया है। कंपनी ने इस संबंध में आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है। इस बदलाव का उद्देश्य प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समन्वय बेहतर करना, मिलकर काम करने की संस्कृति को मजबूत करना और परिषदों की कार्यप्रणाली को बदलती व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप बनाना है।

जमशेदपुर जेसीसीएम में वीपी ऑपरेशंस चैतन्य भानु को चेयरमैन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ‘टुन्नु’ को को-चेयरमैन बनाया गया है। चीफ एचआरबीपी, जमशेदपुर एवं गम्हरिया यशवंत कुमार पांडेय सदस्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रबंधन की ओर से चीफ पीपल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल समेत कई अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। यूनियन की ओर से महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी परिषद में शामिल किए गए हैं।

मेरामंडली जेसीसीएम में वीपी ऑपरेशंस सुधीर कुमार मेहता को चेयरमैन और टाटा स्टील मेरामंडली वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बिक्रम सिंह सुभ्रांशु शेखर सामल को को-चेयरमैन बनाया गया है। रॉ मटेरियल्स डिविजन की जेसीसीएम में वीपी रॉ मटेरियल्स संदीप कुमार चेयरमैन होंगे, जबकि राजेश चिंताक सदस्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। कर्मचारी पक्ष से अशोक कुमार राय, मोहन महतो और संजय कुमार दास को वाइस चेयरमैन बनाया गया है।

टीएस-जीएचएलएंडएम डिविजन की जेसीसीएम में भी चैतन्य भानु चेयरमैन होंगे। टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। पुनर्गठन के जरिए विभिन्न डिविजनों में प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच संवाद तथा सहयोग को और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।