जमशेदपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 25वीं वार्षिक आमसभा आदित्यपुर में आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (JUCBL) की 25वीं वार्षिक आमसभा रविवार, 23 अगस्त 2026 को आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। बैठक में बैंक के शेयरधारकों, सदस्यों, कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बैंक की कार्यप्रणाली, अब तक की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बैंक के चेयरमैन विजय प्रकाश शर्मा, संस्थापक सदस्य हरे राम सिंह एवं हरिश कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय कुमार गोराई और पूर्व चेयरमैन नंदजी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैंक के पूर्व निदेशक सौमित्र बिस्वास तथा वर्तमान बोर्ड सदस्य अमित कुमार सिंह, पंकज अग्रवाल, काशी नाथ सिंह, रंजीव कुमार मोहंती, तेजवंत कौर और मनबेंद्र सिंह ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्राहकों और शेयरधारकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। उपस्थित सदस्यों और अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।