जमशेदपुर: युवक ने तीन लोगों पर रॉड से हमला करने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Spread the love

जमशेदपुर: मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी सागर कल्ला ने तीन लोगों पर रॉड से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। सागर के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को सुजीत महतो, उनकी पत्नी सुलेखा महतो और उनके दोस्त रवि शंकर ने कथित तौर पर उस पर हमला किया। घटना के बाद सागर पुलिस थाने पहुंचा और लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सागर का कहना है कि वह सुलेखा महतो को वर्ष 2016 से जानता है और दोनों को-ऑपरेटिव कॉलेज में साथ पढ़ते थे। उसने बताया कि दिसंबर 2025 में सुलेखा और रवि शंकर की इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को लेकर उसने आपत्ति जताई थी। इसके बाद विवाद बढ़ने का आरोप है।

सागर ने दावा किया कि बाद में उस पर छेड़खानी और पीछा करने जैसे आरोप लगाए गए, जिन्हें उसने गलत बताया। उसने विभिन्न थानों में शिकायत किए जाने और कथित रूप से परेशान किए जाने का भी आरोप लगाया है।

सागर ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।