झारखंड पुलिस PTC मुख्य परीक्षा स्क्रूटनी परिणाम जारी, पुनर्मूल्यांकन में तीन अभ्यर्थी सफल

Spread the love

झारखंड पुलिस मुख्यालय के प्रशिक्षण निदेशालय ने पीटीसी मुख्य परीक्षा की स्क्रूटनी का आधिकारिक परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में असफल घोषित किए गए पुलिसकर्मियों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं और अंकपत्रों की पुनः जांच के लिए आवेदन किए जाने के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर संशोधित परीक्षा परिणाम सह अंकपत्र को स्वीकृति प्रदान की गई है।

जारी परिणाम के अनुसार, स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले 10 पुलिसकर्मियों में से केवल तीन अभ्यर्थियों को पुनर्मूल्यांकन के बाद सफल घोषित किया गया है। इनमें सिमडेगा के राजदेव करमाली (चेस्ट नंबर A-35) को 738.5 अंक, लातेहार के रमेश कुमार यादव (चेस्ट नंबर A-53) को 677 अंक तथा लोहरदगा के संजोग कुमार (चेस्ट नंबर B-76) को 654 अंक प्राप्त हुए हैं।

वहीं, स्क्रूटनी प्रक्रिया के बावजूद सात अभ्यर्थियों के परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। प्रशिक्षण निदेशालय की सूची के अनुसार लालन पासवान, सोनू कुमार, श्यामपद बेड़ा, हरेंद्र पासवान, सेवंती देवी, सुधीर कुमार और प्रशांत बल्लभ पूर्व की तरह असफल घोषित किए गए हैं।

प्रशिक्षण निदेशालय ने स्क्रूटनी के बाद तैयार संशोधित अंकपत्र और परीक्षा परिणाम को अंतिम मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पुनर्मूल्यांकन के परिणाम का इंतजार कर रहे संबंधित अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा भी समाप्त हो गई है।