रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल ट्रेलर से बड़ा हादसा टला, दो कारें क्षतिग्रस्त

Spread the love

रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित चुटूपालू घाटी में शनिवार को ब्रेक फेल होने से एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो कारों से टकरा गया। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि कारों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात दुर्घटनाग्रस्त हुए एलपीजी टैंकर को हटाने का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर (सीजी 10 बीएस 1519) के ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार और एक फ्रॉन्क्स कार से जा टकराया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रेलर को जब्त कर थाना ले गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि पहले से एक लेन बंद होने और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था होने के कारण लंबा जाम नहीं लगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यदि उस समय सड़क पर सामान्य यातायात होता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।