महुआडांड़ : Forest Department के महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में नए वनपाल के रूप में गुरु दयाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर विभागीय कर्मियों और वन विभाग की टीम ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि गुरु दयाल सिंह के नेतृत्व में वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जंगलों की निगरानी कार्यों को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली से विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
इस अवसर पर विभागीय कर्मियों ने कहा कि महुआडांड़ का वन क्षेत्र प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध है और इसकी सुरक्षा विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। नए वनपाल के पदस्थापन से वन एवं वन्यजीव संरक्षण अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है।
वन विभाग की टीम ने गुरु दयाल सिंह को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

