पाकुड़ में बुधवार को भाजपा ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाबू आम बागान से जुलूस निकाला, जो समराला पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कार्यालय के बाहर पहुंचकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया गया और मामले दर्ज किए गए। उन्होंने छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने तथा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की CBI जांच की मांग दोहराई।
मरांडी ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी।

