रांची सिविल कोर्ट में पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर की हत्या के मामले में तत्कालीन तमाड़ विधायक रमेश सिंह मुंडा की भूमिका को लेकर बहस शुरू हो गई है। मामले की सुनवाई NIA के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में हुई। अब मामले में अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।


राजा पीटर हत्याकांड में पूर्व नक्सली कुंदन पाहन, बलराम साहू उर्फ बोलो, राम मोहन सिंह मुंडा, कृष्ण डांगी उर्फ सुशील डांगी, राजेश संथाल उर्फ राजेश दा, राधेश्याम बड़ाइक, प्रफुल कुमार महतो उर्फ भक्ति महतो, टिपरू बर्मा और शेषनाथ सिंह समेत अन्य आरोपी हैं। पिछली सुनवाई में राजा पीटर को छोड़कर अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए थे।
गौरतलब है कि 9 जुलाई 2008 को बुंडू में एक फुटबॉल मैच के दौरान रमेश सिंह मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती तौर पर इसे नक्सली हमला माना गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में जांच NIA को सौंप दी गई।
बुंडू थाना में केस नंबर 65/2008 दर्ज किया गया था। बाद में NIA ने केस संख्या 1/2017 के तहत जांच शुरू की और हत्या की कथित साजिश समेत विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए।
NIA ने 8 जुलाई 2016 को पूर्व नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में है। अब अदालत में राजा पीटर की भूमिका से जुड़े पक्षों पर बहस हो रही है और अगली सुनवाई 15 सितंबर को निर्धारित है।

