चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित वन विश्राम गृह में रविवार को JMM की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा समेत पश्चिमी सिंहभूम के चार JMM विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में MMDR Amendment Bill-2026 के प्रावधानों और इसके झारखंड पर संभावित प्रभावों पर चर्चा की गई।


JMM नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को पंचायत और प्रखंड स्तर तक ले जाएगी। गांव-गांव जाकर लोगों को बिल के संभावित प्रभावों की जानकारी देने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर महाधरना और प्रदर्शन किया जाएगा। JMM जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि पार्टी झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने कहा कि आंदोलन को गांवों तक पहुंचाकर आम लोगों को भी इससे जोड़ा जाएगा। बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक सुखराम उरांव, जगत माझी और निरल पूर्ति समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

