नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी अंदरूनी संकट के बीच पार्टी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि यूसुफ पठान भी उन सांसदों में शामिल हैं जो एनडीए को समर्थन देने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि करीब 20 टीएमसी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अलग समूह के रूप में मान्यता देने और एनडीए का समर्थन करने की इच्छा जताई है।


काकोली घोष दस्तीदार के इस दावे से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। बागी सांसदों का कहना है कि वे एनडीए का समर्थन करेंगे, हालांकि भाजपा में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। वहीं, इस घटनाक्रम को टीएमसी के भीतर बड़े राजनीतिक संकट के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि बागी खेमे का दावा है कि उनके साथ पार्टी के पर्याप्त सांसद मौजूद हैं।

