वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के खिलाफ किसी नए सैन्य हमले को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से कहा था कि उन्हें बेहद सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि ईरान के साथ फिर से संघर्ष शुरू होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है।


ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव फिर बढ़ा हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा कि फिलहाल कूटनीतिक प्रयासों को मौका दिया जाना चाहिए और किसी भी नई सैन्य कार्रवाई से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका ईरान के साथ समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहा है और बढ़ता तनाव इस प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

