ऑनलाइन परीक्षा सेंटर दिलाने के नाम पर साइबर ठगी, युवक से 6.22 लाख की ठगी से हड़कंप

Spread the love

नवादा : ऑनलाइन परीक्षा सेंटर उपलब्ध कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से ₹6.22 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित को आरोपियों ने खुद को परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी बताकर भरोसे में लिया और अलग-अलग बहानों से पैसे ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद जब युवक ने परीक्षा सेंटर की जानकारी मांगी तो आरोपी संपर्क से गायब हो गए।

जानकारी के अनुसार, ठगों ने युवक को HCL ऑनलाइन परीक्षा से जुड़ा सेंटर दिलाने का दावा किया और रजिस्ट्रेशन व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कई किस्तों में रकम ली। धीरे-धीरे कुल ₹6.22 लाख की राशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई गई। इसके बाद न तो कोई परीक्षा सेंटर मिला और न ही आरोपियों का कोई पता चला।

घटना सामने आने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बैंक खातों तथा ट्रांजैक्शन डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।