कोलकाता : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गृह एवं पर्वतीय मामले, भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास, बिजली, सूचना एवं संस्कृति, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार समेत कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा जिन विभागों का आवंटन नहीं किया गया है, वे भी मुख्यमंत्री के अधीन रहेंगे।


कैबिनेट गठन के बाद वित्त विभाग की जिम्मेदारी स्वपन दासगुप्ता को सौंपी गई है। वहीं डॉ. शरद्वत मुखर्जी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मिला है। निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास और जल संसाधन जांच एवं विकास, जबकि दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विपणन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार में कुल 41 मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए हैं। इनमें 19 कैबिनेट मंत्री, 3 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 19 राज्य मंत्री शामिल हैं। हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह विभागीय बंटवारा किया गया है, जिससे नई सरकार के प्रशासनिक कामकाज की रूपरेखा स्पष्ट हो गई है।

